पैर में झुनझुनी क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 10:41

क्यों होती है पैरों में झनझनाहट?


काफी देर तक असहज तरीके से बैठे रहने पर पैरों में झुनझुनी चढ़ जाता है। किसी भारी सामान को काफी देर तक पकड़े रहने से और काफी देर गलत तरीके से बैठे रहने पर झुनझुनी महसूस होना आम बात है। यह समस्या इतनी आम है कि हर कोई इससे जूझता है, लेकिन कई बार यह आम समस्या किसी के लिए काफी परेशानी का कारण बन जाता है। झनझनाहट पैरों (Feet tingling) में उस समय ज्यादा गंभीर हो जाती है, जब आप कहीं भी बैठ जाएं और आपका पैर सुन्न हो जाए। फिर कुछ मिनट तक पैर हिलाने पर उसमें झुनझुनी महसूस होती है। इस समस्या से ग्रसित लोगों की रुटीन लाइफ बिगड़ जाती है।


झनझनाहट की समस्या को डॉक्टर लोगों की भाषा में पैरेस्थेसिया कहा जाता है। इस बीमारी में ज्यादातर हाथ और पैर सुन्न होते हैं। पैरेस्थेसिया में अंग सुन्न होने के बाद उस हिस्से में काफी झनझनाहट महसूस होती है। अगर आपको कभी-कभार गलत तरीके से बैठने पर झनझनाहट महसूस होता है, तब यह सामान्य बात है, लेकिन जब यह रोज-रोज होने लगे, तब चिंता का विषय हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम पैरों में झुनझुनी (Feet tingling) के कारण और उपाय जानेंगे।
अस्थायी झनझनाहट के कारण क्या हैं?

हाइपोथायरॉइडिज्म (Hypothyroidism) होने पर पैरों में झनझनाहट (Feet tingling) हो सकती हैं। दरअसल थायरॉइड की स्थिति बहुत है और इससे कोई भी पीड़ित हो सकता है। थाइरॉइड एक छोटी सी ग्रंथि है, जो हार्मोन के उत्पादन से किसी व्यक्ति के शरीर के चयापचय (Metabolism) को असंतुलित कर सकती है। इसके हार्मोन हमारे शरीर के तापमान से लेकर मेटाबॉलिज्म तक हर चीज को नियंत्रित करती है। यह ग्रंथियां आपके मूड से लेकर आपके पीरियड्स (मासिक धर्म) तक को प्रभावित करती हैं।
ट्यूमर की समस्या होने पर पैरों में झनझनाहट हो सकती है। दरअसल देखा जाए तो ब्रेन ट्यूमर (Brain tumor) असामान्य कोशिकाओं के बढ़ने की वजह से होता है, जो ज्यादातर ब्रेन (मस्तिष्क) के सामान्य कार्यों को नुकसान पहुंचाता है। ट्यूमर भी अलग-अलग तरह के होते हैं और साथ ही यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि ट्यूमर सेल कहां पर है, और क्या वह कैंसर (Cancer) का कारक है या नहीं। ध्यान रखें की शरीर में कोई भी हुए ट्यूमर कैंसर नहीं होता है। इसलिए शरीर में गांठ (Lumps) समझ आने पर डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें।

इन बीमारियों के साथ-साथ निम्नलिखित बीमारियों के कारण भी पैरों में झनझनाहट हो सकती है –

नसों में परेशानी होने पर पैर में झाझनाहट हो सकती है।
नसों में ब्लड सर्क्युलेशन (Blood circulation) में दिक्कत होने पर
एस्ट्रोजन अनबैलेंस होने पर
हर्निएटेड डिस्क, जो नर्व ट्रामा पर दवाब डालती है।
ऑटोम्यून्यून डिफोर्मेशन
रिपिटेटिव मूवमेंट, ट्रॉमा या चोट
तंत्रिका संबंधी (Nervous system) बीमारी
गुर्दे की बीमारियां
लिवर की बीमारियां
विटामिन-बी1, बी6, बी12, बी3 या विटामिन ई की कमी
कीमोथेरिपी (Chemotherapy) की दवाएं
पॉइजन या केमिकल का बॉडी में जाना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info